PRO KISHAN
प्रो किसान — गोपनीयता नीति | Pro Kisan Privacy Policy प्रो किसान — गोपनीयता नीति Pro Kisan — Privacy Policy अंतिम अद्यतन: 9 अगस्त 2026 संक्षेप में प्रो किसान आपका कोई भी हिसाब-किताब अपने पास नहीं रखता। दूध का हिसाब, ग्राहकों की सूची, पशुओं की जानकारी और फ़ोटो, खेत की माप — यह सब सिर्फ़ आपके फ़ोन में रहता है। हम इसे न देखते हैं, न बेचते हैं। आपकी मर्ज़ी हो तो एक नक़ल आपकी अपनी Google Drive में रखी जा सकती है (नीचे भाग 1अ) — और कहीं नहीं जाता। ऐप में कोई विज्ञापन नहीं है, कोई ट्रैकिंग नहीं है। खाता (account) बनाना ज़रूरी नहीं — Google खाता जोड़ना पूरी तरह आपकी मर्ज़ी है। 1. आपके फ़ोन में क्या रहता है दूध की एंट्री, ग्राहक/सप्लायर की सूची, भुगतान का हिसाब पशुओं की जानकारी — नाम, टैग नंबर, गर्भाधान और टीके की तारीख़ें पशुओं की फ़ोटो (ऐप के निजी फ़ोल्डर में; आपकी गैलरी में नहीं जातीं) खेत की माप और GPS बिंदु खाद-बीज की गणना, डेयरी उत्पाद का हिसाब आपकी भाषा, राज्य और अन्य सेटिंग यह सब आपके फ़ोन के अंदर एक डेटा...